पावनी और निखिल के लिए रहेगी दोहरी परीक्षा
पावनी और निखिल के लिए राष्ट्रीय खेलों में दोहरी परीक्षा होगी। एक ओर ओलंपियन खिलाड़ियों के सामने शानदार प्रदर्शन करने के साथ प्रदेश के लिए पदक लाना होगा। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय खेल संपन्न होने के ठीक दूसरे ही दिन बोर्ड परीक्षाओं का सामना करना पड़ेगा।
बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी बताते हैं कि पावनी शुरू से ही मेधावी छात्र हैं। 12वीं में पावनी विज्ञान वर्ग की छात्रा हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी उन्होंने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। निखिल भी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। बताया, नेशनल खेलों से पहले दोनों ने विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा दी।