फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आगाज, 28 को पीएम करेंगे उद्धाटन

Sun, 26 Jan 2025 06:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी

सार

14 फरवरी तक होने वाले इस समारोह में देश के सभी राज्यों के करीब दस हजार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
ट्रायथलॉन प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज से आगाज हो गया है। हल्द्वानी में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ खेलों की शुरुआत हो गई है। अब 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पीएम मोदी खेलों का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


Uttarakhand National Games: पीएम का दौरा, कार्यक्रम स्थल के दो किमी की परिधि में नो फ्लाई जोन, ये है रूट प्लान

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज सबसे पहले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें व्यक्तिगत कैटेगरी में अलग-अलग राज्य के 16 खिलाड़ी भाग ले रहे। पहले दिन ट्रायथलॉन खेल में व्यक्तिगत स्प्रिंट में 32 पुरुष और 32 महिला खिलाडियों ने भाग लिया। खिलाड़ी 750 मीटर तैराकी के बाद 20 किमी साइक्लिंग पूरी की। इसके बाद पांच किमी दौड़ लगाई।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में विजेता
1. सारंगबम अठौबा मैतेई, मणिपुर
2. तेलहाइबा सोरम, मणिपुर
3. पार्थ सचिन, महाराष्ट्र

महिला वर्ग में विजेता
1. डोली पाटिल, महाराष्ट्र
2. मानसी विनोद, महाराष्ट्र
3. अध्या सिंह, एमपी 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें