उत्तराखंडी गीत पर मौली का नृत्य हो रहा वायरल
हाल ही में मौली ने अपने साथियों के साथ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तराखंडी लोकगीत पर नृत्य किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डीएवी कॉलेज में पढ़ रहे प्रियांशु बताते हैं कि उन्हें यह मौका तब मिला जब उनके कॉलेज से खेल विभाग ने वाॅलंटियर की सूची मांगी और उनका चयन मौली के लिए हो गया।
मौली का उत्साह नहीं होने देता थकान का अहसास
प्रियांशु ने कहा, मौली का किरदार निभाना एक थकान भरा काम है। लेकिन, लोगों से मिलना और राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनने का उत्साह थकान का अहसास नहीं होने देता।