ये होंगी व्यवस्थाएं
-खिलाड़ियों के प्रवास स्थलों पर सीसीटीवी से लैस कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
-सभी एजेंसियों और अधिकारियों के बीच एक प्रभावी और रियल टाइम संवाद स्थापित किया जाएगा।
-खिलाड़ियों के प्रवास स्थलों में कार्यरत कर्मियों का समय से सत्यापन पूरा किया जाएगा।
-यातायात रूट, प्रवेश और निकास प्लान, पार्किंग व्यवस्था की यातायात निदेशक और संबंधित जिलों के पुलिस प्रभारी निगरानी करेंगे।
-आयोजन स्थलों पर फायर सेफ्टी, सिक्योरिटी प्लान के अनुसार अग्निशमन के सभी उपाय इनमें मोटर फायर इंजिन, अग्निशमन यंत्र आदि पर्याप्त संख्या में रखे जाएंगे।
-एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि पर मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
-इंटेलिजेंस के लिए विभिन्न टीमें गठित की जा रही हैं।
-बम निरोधक दस्ते से 24 घंटे चेकिंग की जाएगी।
-विद्युत विभाग, पेयजल, लोनिवि, फायर, एसडीआरएफ व अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफलतापूर्वक कराने के लिए निर्देश दिए गए।