क्या है रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग
रोइंग: नाव को चप्पुओं की मदद से चलाने की प्रतियोगिता है। इसमें टीम के सामंजस्य और ताकत का परीक्षण होता है।
कयाकिंग : छोटी और हल्की नाव में खेले जाने वाला खेल है। जिसमें खिलाड़ी बैठकर पैडल का उपयोग करते हैं।
कैनोइंग : खिलाड़ी घुटनों के बल बैठकर एक तरफा पैडल का उपयोग करते हैं।
इनका क्या है कहना
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारे पास बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में मेडल जीते हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतेंगे। -राजीव कुमार, कोच रोइंग, उत्तराखंड
टिहरी झील में होने वाली रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किस-किस राज्य के खिलाड़गी आएंगे इसकी फाइनल लिस्ट तीन-चार दिन में उपलब्ध हो पाएगी।
-कपूर सिंह, समन्वयक रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता