राजधानी देहरादून को फुटबॉल का गढ़ माना जाता है, लेकिन अब फुटबॉल राज्य में हाशिए पर है।
आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से प्रदेश की संबद्धता पर भी संशय बन गया है। दरअसल, देश में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) की वेबसाइट से उत्तराखंड का नाम गायब है।
विकास की जिम्मेदारी
देश में फुटबॉल प्रतियोगिताओं और इसके विकास की जिम्मेदारी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की है। इससे सभी स्टेट एसोसिएशन और क्लब जुड़े हुए हैं।
राष्ट्रीय और क्लब स्तरीय प्रतियोगिताएं एआईएफएफ की सहमति से ही होती हैं। लेकिन राज्य का नाम फेडरेशन की वेबसाइट में न होने से संशय बन गया है।
सदस्यता समाप्त होने पर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का राज्य के युवा फुटबॉलरों का सपना टूट सकता है। सूत्रों की मानें तो राज्य में स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की कार्यप्रणाली और लगातार बढ़ती शिकायतों को देखते हुए शायद एआईएफएफ ने यह कदम उठाया है।
शंकाओं को नकारा
वहीं उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजीव मेहता सभी शंकाओं को नकारते हैं। उनका कहना है कि उनकी जानकारी में यह बात नहीं है। लेकिन कई बार वेबसाइट अपग्रेड करने के दौरान नाम छूट जाता है। बताया कि इस संबंध में जानकारी लेंगे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...