आरटीई में वही छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनके अभिभावक की सालाना आय अधिकतम 55 हजार रुपये हो। इस लिहाज से देखा जाए तो उनके पास 4500 रुपये प्रतिमाह का आय प्रमाणपत्र होना चाहिए। जबकि राज्य सरकार छह हजार रुपये मासिक से कम का आय प्रमाणपत्र नहीं बना रही है। तय आय का प्रमाणपत्र न होने के चलते कई अभिभावक आवेदन नहीं कर पाए।
कुछ दिन मोहलत देने की मांग
कई अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से एडमिशन के आवेदन के लिए कुछ दिन की मोहलत देने की मांग की है। अभिभावकों के अनुसार आय प्रमाणपत्र समय पर न बन पाने के कारण वह आवेदन नहीं कर पाए हैं। इसलिए उन्हें आवेदन के लिए कुछ दिन का समय मिलना चाहिए।