मलबा आने से लोहाजंग-वांण सड़क दो घंटे बंद रही। हीरा पहाड़ी, हीरा बुग्याली, खिलाप सिंह, गोपाल सिंह आदि ने मलबा साफ कर फंसे वाहनों को निकाला गया। लोगों ने कहा कि भारी बारिश से सड़क बंद हो जाती है।
जिससे लाटू देवता मंदिर पहुंचे श्रदांलु फंस जाते हैं। बारिश में सड़क पर गिरे पत्थरों को लोग ही हटाते हैं। उन्होंने लोहाजंग- वाण सड़क के लिए बरसात में एक जेसीबी की व्यवस्था करने की मांग की। लोनिवि के ईई सतबीर यादव ने कहा कि जेसीबी मशीन पलबरा सड़क पर चली गई थी। यहां एक जेसीबी मशीन भेजी जाएगी।
शनिवार और रविवार भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना
वहीं आईएमडी ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि 22-23 जुलाई को उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा जारी रहेगी, लेकिन शनिवार और रविवार को इन राज्यों के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।