फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Monsoon: लोक निर्माण विभाग में कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक, क्षेत्र में बने रहने के निर्देश

Mon, 30 Jun 2025 11:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शासन के मुताबिक यह भी संज्ञान में आया है कि समस्त अभियंता, कार्मिक अपने कार्यालयों में ही मौजूद रहते हैं। जबकि मानसून अवधि में क्षेत्र में रहना आवश्यक है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग ने मानसून अवधि के दौरान कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही डीएम की मंजूरी के बाद छुट्टी मिलेगी। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


शासन ने जारी निर्देश में कहा कि भू-स्खलन वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर उन स्थानों पर मशीन (जेसीबी), जनशक्ति आदि की व्यवस्था बनाएं रखें ताकि इन स्थानों पर भूस्खलन से बंद मार्गों को आवागमन के लिए खोला जा सके। सभी कार्यदायी संस्थाएं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संकरी सड़कों, कमजोर सेतुओं को चिह्नित करते हुए उनकी सुरक्षा के उपाय पहले ही सक्षम अधिकारी स्तर से किए जाएं।

Uttarkashi: बादल फटने से लापता सात श्रमिकों का नहीं चला पता, राहत और निर्माण कार्यों में मौसम बन रहा बाधा
विज्ञापन


शासन के मुताबिक यह भी संज्ञान में आया है कि समस्त अभियंता, कार्मिक अपने कार्यालयों में ही मौजूद रहते हैं। जबकि मानसून अवधि में क्षेत्र में रहना आवश्यक है। मानसून अवधि के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे। मानसून अवधि के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय के रूप में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए।
विज्ञापन


सचिव डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय के मुताबिक प्रमुख अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता विजय कुमार नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं, प्रमुख अभियंता कार्यालय स्तर पर डीएस हयांकी, प्रभारी मुख्य अभियंता को भी नोडल अधिकारी नामित किया गया। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी स्थान पर आवश्यक हो तो मोटराइज्ड ट्राली की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें