फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम: सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, भापकुंड में आज खुल सकता है मलारी हाईवे 

Sun, 27 Jun 2021 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को राजधानी का मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सात जिलों में रविवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों व कुछ मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ गर्जन व वर्षा होने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हैं।

विज्ञापन


नैनीताल: सैलानियों के पहुंचने से सरोवर नगरी में बढ़ी रौनक, होटलों में ऑन द स्पॉट बुकिंग शुरू, तस्वीरें...

देहरादून में पड़ सकती हैं बौछारें
रविवार को राजधानी दून में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को दिन में तेज धूप के साथ उमस रही। हालांकि शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। तेज धूप होने से लोगों ने घर पर पंखे, कूलर समेत एसी भी चलाया। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भापकुंड में आज खुल सकता है मलारी हाईवे 

मलारी हाईवे भापकुंड में 13 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। यहां चट्टानी भाग से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा हाईवे पर आया है। करीब दस मीटर तक हाईवे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त पड़ा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है।

बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि रविवार तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, नीती घाटी में वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।

गोपेश्वर के डा. बीएस पाल ने बताया कि यदि जल्द सड़क नहीं खुलती तो ग्रामीणों के समक्ष खाद्यान्न के साथ ही जरूरी वस्तुओं का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वे धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए अपने गांव आए थे, लेकिन हाईवे बंद होने के बाद से यहीं फंसे हुए हैं। ऐसे ही कई अन्य लोग भी घाटी में फंसे हुए हैं। 

चमोली में 30 सड़कें और 150 पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
चमोली जिले में अभी भी 30 सड़कें बंद पड़ी हैं, जबकि लगभग 150 पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों के समक्ष आवाजाही की चुनौती बनी हुई है। ग्रामीण टूटी सड़कों और पैदल रास्तों से जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। नीती घाटी के सीमांत द्रोणागिरी गांव को जोड़ने वाला पैदल रास्ता कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है, जिससे ग्रामीण चट्टान और जंगल के रास्ते अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। वहीं गांव में खाद्यान्न की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें