राजनीति में सोशल मीडिया का कितना महत्व है? यह सवाल अगर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा जाय तो वो इसका बेहतर जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वाले करोडों
और यह बात भी जगजाहिर है कि नरेंद्र मोदी पीएम पद के दावेदार भी इसी सोशल मीडिया की बदौलत बने हैं। नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले करोडों में हैं।
मोदी और केजरीवाल मौजूदा राजनीति में दो ऐसे बड़े चेहरे हैं जो अपने काम से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया की ब्रांडिंग की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
राजनीति में इन दोनों के प्रयोग ने सभी पुराने और नए नेताओं को इस 'प्रयोग' को स्वीकार करने पर विवश किया है। यही कारण है कि लगभग सभी नेता सोशल मीडिया पर अपनी बात और ब्रांडिंग करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के सीएम नहीं हैं 'सोशल'
उत्तराखंड में 70 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस का 'सिक्का' चलता है। हालांकि विधायकों की अंकगणित में कांग्रेस और बीजेपी आसपास हैं।
ज्यादातर नेता इस माध्यम का सहारा ले रहे 13 जिले के 70 विधायकों में 33 कांग्रेस और 30 बीजेपी के विधायक हैं। जबकि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के 16 और बीजेपी के 13 विधायकों के अकाउंट हैं।
हालांकि खुद सीएम विजय बहुगुणा खुद किसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर सक्रिय नहीं हैं। एक तरफ ज्यादातर नेता युवाओं के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए इस माध्यम का सहारा ले रहे हैं तो उत्तराखंड के विधायक सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें और अपने महिमामंडन में लगे हुए हैं।
सोशल मीडिया पर सीएम नरेंद्र मोदी-- 90 लाख (फेसबुक), 32 लाख (ट्विटर)अरविंद केजरीवाल-- 40 लाख (फेसबुक), 12 लाख (ट्विटर)अखिलेश यादव-- 3.7 लाख (फेसबुक), 33 हजार (ट्विटर)शिवराज सिंह चौहान-- 1.9 लाख (ट्विटर)
कोई देख ने ले इसलिए इन लोगों ने लगाई प्राइवेसी
उत्तराखंड के कुछ विधायक फेसबुक पर तो है लेकिन इनकी गतिविधियों को जानने के लिए सबसे पहले इनको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना पड़ेगा। क्योंकि इन लोगों ने अपनी प्रोफाइल पर प्राइवेसी लगाई है।
फ्रेंडलिस्ट में 1254 मित्र कर्णप्रयाग से कांग्रेस विधायक अनुसुया प्रसाद मैखुरी के फ्रेंडलिस्ट में वैसे तो 1254 मित्र हैं। लेकिन एक जन प्रतिनिधि होने के बावजूद उनके फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी लगी हुई है। ऐसा ही हाल यमुनोत्री से यूकेडी विधायक प्रीतम फेसबुक का भी है इनकी प्रोफाइल में मित्रों की सूची 1558 है।
धारचुला से विधायक हरीश धामी 5 हजार मित्र और 1 हजार फॉलोअर के साथ प्राइवेसी लगाए हुए हैं। बाजपुर से विधायक यशपाल आर्या और किच्छा से बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला दोनों के करीब 5000 मित्र हैं लेकिन कोई इनका अपडेट बिना मित्र बने नहीं पा सकता है।
ये विधायक जनता को देते हैं बधाई
केदारनाथ से कांग्रेस विधायक शैला रानी फेसबुक पर सक्रिय हैं। इनकी दो प्रोफाइल के साथ एक पेज भी है। पहले प्रोफाइल में मित्र सूची 5000 होने के बाद इन्होंने दूसरी प्रोफाइल बनाई, जहां उनके अभी 432 मित्र हैं।
केदारनाथ के बारे में अपडेट हालांकि इसके अलावा वो फेसबुक पेज पर भी हैं। जहां उनको पसंद करने वाले 127 हैं। केदारनाथ की यह विधायक मुख्य त्यौहारों पर जनता को बधाई देती हैं साथ ही वो अपने विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के बारे में भी अपडेट देती रहती हैं।
दिनेश धनै (स्वतंत्र): टिहरी से स्वतंत्र विधायक दिनेश धनै अपने फेसबुक प्रोपाइल के द्वारा अपने इलाके के लोगों से जुड़े हुए हैं। दिनेश के प्रोफाइल में करीब 5 हजार मित्र हैं। वो अपने इलाके के लोगों को समय-समय पर त्यौहारों की बधाई देते रहते हैं।
हेमेश खर्कवाल (कांग्रेस) चंपावत से कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल के फेसबुक से करीब 1600 लोग जुड़े हुए हैं जबकि 1800 लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि फेसबुक से हेमेश केवल त्यौहार और जयंतियों पर लोगों को बधाईयां ही देते हैं।
सरिता आर्या (कांग्रेस) नैनीताल से कांग्रेस विधायक सरिता आर्या के फेसबुक प्रोफाइल से 5 हजार लोग जुड़े हैं जबकि 1700 के करीब लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। सरिता अपने फेसबुक पेज पर मुख्य त्यौहार और दिवस पर बधाईयां देती रहती हैं।
अपने इलाके की अपडेट देते हैं ये विधायक
हरबंश कपूर (बीजेपी): देहरादून कैंट से विधायक हरबंश कपूर फेसबुक पर सक्रिय रहते हैं। इनके प्रोफाइल में 5 हजार मित्र हैं इसके अलावा इनको करीब 2 हजार लोग फॉलो भी करते हैं।
हरबंश कपूर का फेसबुक पर अपडेट लगभग नियमित होता है। अपने पेज पर वो बीजेपी के कार्यक्रमों के अलावा समय-समय पर अपने विचार रखते रहते हैं। बीजेपी के धरने और और कार्यक्रमों की अपडेट इनके प्रोफाइल में मिलता रहता है।
डा. रमेश पोखरियाल निशंक (बीजेपी): डोइवाला से बीजेपी विधायक डा. रमेश पोखरियाल निशंक फेसबुक पर नवंबर 2013 में आए हैं। यहां उनको लाइक करने वाले करीब 1300 लोग हैं। निशंक अपने पेज पर बीजेपी के कार्यक्रम और अपने विचार रखते रहते हैं।
मदन कौशिक (बीजेपी): हरिद्वार से बीजेपी विधायक मदन कौशिक फेसबुक पर सक्रिय रहते हैं। उनके प्रोफाइल में मित्रों की सूची 5 हजार है जबकि उन्हें करीब 3700 लोग फॉलो करते हैं।
इसके अलावा मदन कौशिक फेसबुक पेज पर भी है जहां उनको 1 हजार लोग अभी लाइक कर रहे हैं। मदन बीजेपी के कार्यक्रमों की अपडेट नियमित अपने पेज पर देते हैं। यही नहीं वो अपने सभी अपडेट को अपने प्रोफाइल पर शेयर भी करते रहते हैं।
आदेश चौहान (बीजेपी): रानीपुर से बीजेपी विधायक आदेश चौहान के प्रोफाइल में मित्रों की सूची करीब 5 हजार है जबकि उन्हें करीब 1700 लोग फॉलो करते हैं। आदेश भी अपने फेसबुक पर बीजेपी के कार्यक्रमों का अपडेट करते रहते हैं।
चंदन राम दास (बीजेपी): बागेश्वर से बीजेपी विधायक चंदन राम दास के फेसबुक पर करीब 5 हजार मित्र हैं। चंदन राम फेसबुक को अपनी जनता को बधाई संदेश देने के लिए ही प्रयोग करते हैं। इसके अलावा कभी-कभी वो अपने क्षेत्र में अपने किए गए कार्यों को पोस्ट करते रहते हैं।
अजय भट्ट (बीजेपी): रानीखेत से बीजेपी विधायक अजय भट्ट फेसबुक पर सक्रिय रहते हैं। आए दिन वो अपनी और अपने कार्यों को शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही वो अपने इलाके के लोगों को बधाई संदेश और योजनाओं के बारे में बताते रहते हैं। इनके प्रोफाइल में भी करीब 5 हजार लोग हैं।
उमेश शर्मा काऊ (कांग्रेस): रायपुर से कांग्रेस विधायक उमेश शर्मा फेसबुक पर एक्टिव रहते हैं। इस समय उनके प्रोफाइल पर करीब 1500 मित्र हैं इसके अलावा इनका एक फेसबुक पेज भी है।
यहां उनको लाइक करने वाले 923 लोग हैं। उमेश अपने पेज और प्रोफइल को नियमित अपडेट करते रहते हैं। अपने पेज पर उमेश अपनी तस्वीरों के साथ अपने इलाके के लोगों को योजनाओं के बारे में बताते रहते हैं।
अपनी ही फोटो बदलते रहते हैं ये विधायक
कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' (कांग्रेस): खानपुर से कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' अपने फेसबुक पेज अपना महिमामंडन करते रहते हैं। उनके अपडेट में उनकी और उनके परिवार की तस्वीरें हैं।
कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' का फेसबुक पेज पर अंतिम अपडेट अपनी पत्नी देवयानी को लेकर था। इस स्टेटस में वो अपनी पत्नी के फेसबुक पेज को प्रमोट कर रहे हैं।
सुबोध उनियाल (कांग्रेस): नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल वैसे तो फेसबुक पर करीब 5 हजार मित्र रखते हैं लेकिन उनके निजी पोस्ट बहुत ही कम आते हैं। सुबोध की यह प्रोफाइल निजी कही जा सकती है। इस पर वो अपनी तस्वीरें लगाते हैं लेकिन उनके इलाके में क्या चल रहा है और उनकी जनता पर क्या बीत रही है इसका जिक्र उनके प्रोफाइल में नहीं है।
सहदेव सिंह पुंडीर (बीजेपी): सहसपुर से बीजेपी विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के भी फेसबुक पर करीब 5 हजार मित्र हैं। हालांकि उनकी इस प्रोफाइल पर ज्यादातर उनके मित्र ही पोस्ट करते रहते हैं। समय-समय पर सहदेव अपनी प्रोफाइल और कवर फोटो बदलते रहते हैं।
प्रदीप बत्रा (कांग्रेस): रुड़की विधायक कांग्रेस के प्रदीप बत्रा फेसबुक पेज के जरिए अपने इलाके के लोगों से जुड़े हुए हैं। हालांकि अभी उनके पेज को लाइक करने वाले केवल 147 लोग ही हैं लेकिन प्रदीप इसे लगातार अपडेट करते रहते हैं। प्रदीप अपने पेज पर अपनी तस्वीर लगाते रहते हैं।
बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें लगाना शौक
राजपुर रोड से कांग्रेस विधायक राजकुमार दिसंबर 2013 से फेसबुक पेज पर एक्टिव हैं। उनके इस पेज को अभी तक 253 लोगों ने लाइक किया है।
राजकुमार अपने पेज के द्वारा कांग्रेस का प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। इसके अलावा वो सरकार की योजनओं और शहर में कांग्रेस के कार्यक्रमों का ब्यौरा देते रहते हैं। इनके प्रोफाइल में इनकी ज्यादातर तस्वीरें साकेत बहुगुणा के साथ हैं।
प्रेमचंद अग्रवाल (बीजेपी): ऋषिकेश के विधायक बीजेपी के प्रेमचंद अग्रवाल के फेसबुक प्रोफाइल में 5 हजार मित्र हैं जबकि उनको करीब 2 हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रेमचंद फेसबुक सक्रिय रहते हैं।
अपने इलाके की समस्याओं से लेकर बीजेपी की बैठकों और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की अपडेट वो अपने पेज पर देते रहते हैं। प्रेमचंद के कवर फोटो में उनके साथ बीजेपी के बड़े नेता नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह भी हैं।
हरक सिंह रावत (कांग्रेस): रुद्रप्रयाग से विधायक हरक सिंह रावत के प्रोफाइल में करीब 5 हजार मित्र और 7 हजार फॉलोअर हैं। हालांकि हरक सिंह फेसबुक उतने सक्रिय नहीं हैं लेकिन उनके पेज पर उनके मित्र उनको टैग करते रहते हैं।
स्वामी यतिस्वरानंद (बीजेपी): हरिद्वार (ग्रामीण) से बीजेपी विधायक स्वामी यतिस्वरानंद के फेसबुक पर करीब 1300 मित्र हैं। हालांकि वो यहां सक्रिय नहीं हैं। उनकी इस प्रोफाइल में उनके मित्र टैग करते रहते हैं।
सरवत करीम अंसारी (बसपा): मंगलोर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी वैसे तो फेसबुक पर हैं लेकिन अक्टूबर 2013 के बाद उनका कोई अपडेट नहीं है।
बिशन सिंह छुफल (बीजेपी): डिडीहाट से बीजेपी विधायक की फेसबुक पर दो प्रोफाइल है। पहले प्रोफाइल में 4 हजार लोग इन्हें फॉलो कर रहे हैं। हालांकि बिशन सिंह सक्रिय नहीं हैं।
मदन सिंह बिष्ट (कांग्रेस): द्वारहाट से कांग्रेस विधायक अपने फेसबुक प्रोफाइल को बधाई संदेश के लिए ही प्रयोग करते हैं। इनकी प्रोफाइल में करीब 5 हजार लोग हैं।
अजय तम्टा (बीजेपी): सोमेश्वर से बीजेपी विधायक अजय तम्टा के फेसबुक पर करीब 5 हजार मित्र हैं। हालांकि इनके प्रोफाइल पर ज्यादातर दूसरे लोग ही पोस्ट और टैग करते रहते हैं।
मनोज तिवारी (कांग्रेस): अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी के फेसबुक पर 5 हजार मित्र हैं। 2009 से फेसबुक पर सक्रिय मनोज फिलहाल उतने सक्रिय नहीं हैं।
गोविंद सिंह कुंजवाल (कांग्रेस): जोगेश्वर से कांग्रेस विधायक के फेसबुक पर वैसे तो करीब 4500 मित्र हैं लेकिन उनके ज्यादातर अपडेट्स उनके मित्रों के टैगिंग से होते हैं।
इंदिरा हृदियेश (कांग्रेस): हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक इंदिरा हृदियेश फेसबुक पर करीब 4700 मित्रों के साथ है। हालांकि ये सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय दिखाई नहीं पड़ती हैं लेकिन इनके प्रशंसक इनको लगातार टैग करते रहते हैं।
पुष्कर सिंह धामी (बीजेपी): खटीमा से बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी फेसबुक पर सक्रिय हैं। इनकी फ्रेंड लिस्ट में करीब 5 हजार लोग हैं। ये फेसबुक का प्रयोग पार्टी और अपने प्रचार के लिए करते रहते हैं। यही नहीं इनके फ्रेंड भी इनको लगातार टैग भी करते रहते हैं।
(नोटः हालांकि इन सभी विधायकों की प्रोफाइल की छानबीन की गई है फिर भी संभव है यह उनकी निजी प्रोफाइल न हो। यह भी संभव है कि इनके नाम से किसी प्रशंसक ने इनकी प्रोफाइल बनाई हो।)