यहां विधायक निवास और अध्ययन करते हैं, लेकिन वर्तमान समय में यहां पर्याप्त संख्या में गार्ड भी तैनात नहीं हैं। कभी दो तो कभी एक ही सुरक्षाकर्मी यहां तैनात रहता है। यही नहीं पहले यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को एलआईयू तैनात रहती थी, लेकिन अब यहां एक भी एलआईयू कर्मी तैनात नहीं है।
ऐसे में विधायक हॉस्टल परिसर में विधायकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। वहीं एसएसपी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि विधायकों का पत्र मिला है, जिस पर तत्काल संज्ञान लिया गया है। हॉस्टल में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले।