छात्रों पर दो हजार से 10 हजार तक का जुर्माना लगाया गया है। जेएंडके स्टूडेंट एसोसिएशन ने इस पर विरोध जताते हुए जुर्माना निरस्त करने की गुहार लगाई थी। एसोसिएशन की मांग पर राज्य सरकार ने सभी निजी विवि और कॉलेजों को छात्रों से जुर्माना न वसूलने के निर्देश दिए हैं।
जेएंडके स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर कुह्यामी ने बताया कि कई निजी विवि और कॉलेजों ने पहले ही छात्रों से जुर्माना हटा दिया था। अब राज्य सरकार के निर्देश के बाद अन्य कॉलेजों ने भी छात्रों को राहत दी है।