रेस्टोरेंट प्रबंधक आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि खाना खाने के दौरान पहले तो विधायक ने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में ही शराब पी और इसके बाद सार्वजनिक रूप से शर्ट बदलने लगे।
रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने विधायक को शराब पीने व शर्ट बदलने से रोका तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया, जिस पर डायल-100 मौके पर पहुंची, लेकिन सामने विधायक को देख बैरंग लौट गई।
इसके बाद विधायक साथियों समेत वहां से चले गए। मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विधायक की शिकायत की गई है। हालांकि, प्रबंधन ने विधायक के खिलाफ किसी तरह की तहरीर देने से इंकार कर दिया।
इंस्पेक्टर मंसूरपुर संजीव कुमार का कहना है कि रेस्टोरेंट पर हंगामे की सूचना पर डायल-100 मौके पर गई थी। घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रबंधक आसिफ सिद्दीकी का कहना है कि विधायक ने स्टाफ के साथ गालीगलौज की थी, लेकिन बाद में मामला निपट गया। इसके चलते पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।