फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विधायक निधि के लिए 375 करोड़ जारी, हर विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़

Wed, 27 May 2026 11:48 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विधायक निधि के लिए 375 करोड़ जारी किए गए हैं प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ की राशि मिलेगी।

विज्ञापन
बजट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि के लिए 375 करोड़ की राशि जारी कर दी है। प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ की राशि मिलेगी। प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्र है। विधायक निधि योजना के तहत सरकार की ओर से हर वर्ष विधायकों को विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ की राशि दी जाती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन व वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा ने 375 करोड़ राशि जारी करने के आदेश जारी किए। विधायक निधि से होने वाले कार्यों में अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग की जाएगी। कार्यों की स्वीकृति, व्यय व भुगतान की सूचनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा।

आदेश के अनुसार विधायक निधि से जारी राशि का उपयोग राजस्व व्यय में नहीं किया जाएगा। विधायक की ओर से विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजेंगे। लेकिन कार्य स्थल को विधायक की अनुमति के बिना नहीं बदला जा सकेगा।

ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में आज से लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, पांच दिवसीय आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह

विज्ञापन


निर्माण कार्यों पर खर्च होगी विधायक निधि

विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि का उपयोग पूंजीगत मद करेंगे। यानी धनराशि से निर्माण कार्य ही कराए जा सकते हैं। विधायक इस निधि का इस्तेमाल दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं कर सकते हैं। आपदा के समय ही विधायक निधि से 10 प्रतिशत राशि दूसरे क्षेत्रों में खर्च की जा सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें