फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karanprayag: चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आने से यूपी की महिला तीर्थयात्री की मौत

Wed, 27 May 2026 11:38 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

गौचर खेल मैदान में खड़ी एक महिला को बस ने कुचल दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को प्राथमिक चिकित्सालय गौचर ले गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा मार्ग पर गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस ने तीर्थयात्री महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के पचोखरा निवासी राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा बीते 15 मई को परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं।

विज्ञापन


ऋषिकेश से वह बस से बदरीनाथ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को अग्रिम दाहिने टायर से कुचल दिया। चौकी इंचार्ज मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि लहूलुहान महिला को तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: आदिबदरी के बूंगा गांव में जंगल की आग की लपटों में घिरी महिला, हुई मौत; नारायणबगड़ में महिला झुलसी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक मितेश कुमार मोदी (निवासी मेहसाना, गुजरात) को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली गई है। दोनों बसों के अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से बद्रीनाथ के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें