फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी की एक गुफा में मिला दिल्ली से लापता एनएसजी कमांडो

Sun, 31 May 2020 01:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • एसएसपी को दिया था परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करने का प्रार्थनापत्र
  • दिल्ली से हुआ था लापता, मानसिक रूप से बताया जा रहा है कमजोर
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में विकासखंड पाबौ के ओडागांव का लापता एनएसजी कमांडो गांव के समीप जंगल की एक गुफा में मिला। कमांडो के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पौड़ी में गुमशुदगी को लेकर प्रार्थनापत्र दिया था।

विज्ञापन


एनएसजी यूनिट दिल्ली से लापता कमांडों के गुमशुदा होने की जानकारी परिजनों को फोन पर दी गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि कमांडो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने लापता कमांडो को गुफा से निकालकर परिजनों को सौंप दिया है।

शनिवार को विकासखंड पाबौ के ओडागांव में घास लेने गई महिलाओं को गांव के समीप जंगल में एक युवक दिखा। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों को खोजबीन के बाद एक युवक गुफा के अंदर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जब गुफा से बाहर लाया गया तो उसकी पहचान ओडागांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। पंकज कुमार भारतीय सेना में है। जो वर्तमान में एनएसजी कमांडो के तौर पर दिल्ली में तैनात था।

बताया जा रहा है कि पंकज अपनी यूनिट से पिछले कई महीनों से लापता चल रहा था। पंकज के लापता होने की सूचना विगत आठ मई को दिल्ली की एनएसजी यूनिट ने फोन से उसके परिजनों को दे दी थी। सीओ सदर वंदना वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने पंकज को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि लापता कमांडो पंकज के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें