प्रदेश में एक अक्तूबर से खनन सत्र शुरू हो गया है, लेकिन वन विकास निगम के माध्यम से गौला, शारदा जैसी नदियों में होने वाला खनिज निकासी शुरू नहीं हो सकी है। निगम अधिकारियों के अनुसार नदियों में जल स्तर बढ़ा हुआ है। जल स्तर कम होने के बाद कार्य शुरू हो सकेगा।
वन निगम गौला, शारदा, कोसी, दाबका, नंधौर, जाखन-1, जाखन-2 , सौंग-1, सौंग-2 समेत 13 नदियों में खनिज निकासी कराता है। इसके लिए खनन सत्र एक अक्तूबर से शुरू हो जाता है, पर अभी तक खनिज निकासी प्रारंभ होना बाकी है। इस संबंध में वन निगम के आरएम मुख्यालय महेश आर्य बताते हैं कि नदियों में पानी का जल स्तर बना हुआ है, ऐसे में अभी खनन कराना संभव नहीं हो पा रहा है।