शौर्य स्थल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा
असंगठित क्षेत्र के कामगारों का एकीकृत राष्ट्रीय डाटा बेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। ईएसआईसी के तहत पंजीकृत लाभार्थियों व आश्रितों को धनवंतरी मॉड्यूल के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं दे जा रही हैं। देहरादून के गुनियाल गांव में शौर्य स्थल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। पंचायती राज विभाग की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में गति लाने के लिए ई-निविदा के माध्यम से 95 ब्लॉक में कॉम्पैक्टर लगाए जा रहे हैं, 88 लग चुके हैं। एक पेड़ मां के नाम हैसटैग के तहत 30250.23 हेक्टेयर भूमि पर 206.43 लाख पौधे रोपित किए जा चुके हैं। जंगली जानवरों से खेती बचाने के लिए बायोफेंसिंग, बंदरों का बंध्याकरण, वनों का घनत्व बढ़ाने का काम जारी है। श्रीनगर में बायो गैस संयंत्र की स्थापना की जा रही है। ऊधमसिंह नगर में राज्य स्तरीय इंटिग्रेटेड एक्वापार्क व आधुनिक फिश मार्केट का निर्माण किया जा रहा है।
नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन तैयार होगा
राज्यपाल ने कहा, प्रदेश के सुदूरवर्ती, लघु एवं सीमांत किसानों तक कृषि यंत्र पहुंचाने के लिए 3398 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए गए हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर व चंपावत में कीवी मिशन को लागू किया जा रहा है। सौंग बांध परियोजना से देहरादून के समीप नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन तैयार होगा। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 शहरी के तहत 5400 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, 218 सार्वजनिक शौचालय, 105 सामुदायिक मूत्रालय निर्मित किए जाएंगे। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 96.42 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुके हैं। बाकी मार्च 2025 तक दे दिए जाएंगे। मैदानी जिलों में 471 गांवों में चकबंदी पूरी हो चुकी। 131 में प्रक्रिया गतिमान है। एग्री स्टैक योजना के तहत खतौनियों में संयुक्त खातेदारी के खातेदार व सहखातेदार का अंश निर्धारित करने की कार्रवाई गतिमान है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सत्र चलाने में सत्तापक्ष की मनमानी, बोले नेता प्रतिपक्ष-सरकार का मकसद सिर्फ बजट पारित करना
100 वर्ष पुराने देवालयों, मंदिरों का सर्वे होगा
राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा, 100 वर्ष पुराने देवालयों, मंदिरों, स्थलों, स्मारकों का वृहद सर्वेक्षण कर उनके विकास के लिए विरासत का अंगीकार से जोड़ा जाएगा। ललित कला अकादमी का क्षेत्रीय कार्यालय एकीकृत हिमालय सांस्कृतिक परिसर गढ़ीकैंट में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के समीप 1.16 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है।