आयोडीन युक्त पांच ग्राम नमक पर्याप्त
तकनीकी सत्र में पोषण सूचना एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रभाग के प्रमुख डॉ.सुब्बाराव एम.गवरपुर ने बताया कि देश में तेजी से सेंधा नमक, पिंक नमक, रॉक सॉल्ट के नाम से नमक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि सभी तरह के नमक में करीब 95 प्रतिशत सोडियम होता है। आयोडीन युक्त नमक ही सही है, बशर्ते एक दिन में पांच ग्राम से अधिक इसका सेवन न हो। इसी प्रकार, शक्कर, गुड या चीनी में कोई अंतर नहीं है, बस इसकी मात्रा चार से पांच टी-स्पून प्रतिदिन ही होनी चाहिए। उन्होंने रोजाना 2000 कैलोरी की थाली की जानकारी भी दी, जिसमें सब्जी, फल, दाल, अन्न आदि शामिल किए गए हैं, जो स्वस्थ आहार की श्रेणी में आते हैं।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: तीन मृतक श्रमिकों के नाम से आर्थिक सहायता लेने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज, हरिद्वार जिले का है मामला
रोजाना 7500 से 8500 स्टेप पर्याप्त
स्वस्थ जीवनशैली के लिए डॉ. सुब्बाराव ने बताया कि रोजाना 7500 से 8500 स्टेप चलना पर्याप्त है। देश में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही विटामिन-डी की कमीं दूर करने के लिए उन्होंने शरीर का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा खोलकर दिन की चुभने वाली धूप में 20 से 25 मिनट रहना जरूरी बताया। उन्होंने विटामिन बी-12 के लिए नोन वेज को अहम बताया। इसके अलावा दूध और अंडा का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर है।