फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गमशाली में गदेरा उफान पर आने से चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे बंद, सेना के वाहन फंसे

Wed, 30 Jul 2025 10:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Chamoli News: बरसाती गदेरे के उफान पर आने से ज्योतिर्मठ-मलारी-नीती हाईवे बंद हो गया है। जिससे सेना के वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। 
विज्ञापन
मलारी हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र को यातायात से जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी-नीती हाईवे गमशाली में गदेरा उफान पर आने से बंद हो गया। यहां बुधवार शाम करीब छह बजे से हाईवे बंद होने के साथ ही सेना के वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी भी हाईवे नहीं खोल पाई। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हाईवे खोलने का काम जारी है। बृहस्पतिवार सुबह तक हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा। 

Chamoli News: अपने गांव जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुआ लहूलुहान, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

पंती गदेरे से भी हटाया जा रहा मलबा

नारायणबगड़ ब्लॉक के पंती कस्बे के लिए खतरा बने पंती गदेरे से मलबा हटाना शुरू कर दिया गया है। बीती बरसात में गदेरे में आए अधिकतर मलबे को सिंचाई विभाग ने हटा दिया है।

बीते साल बरसात के दौरान मंगरीगाड़ में अतिवृष्टि होने से पंती गदेरा उफान पर आ गया था और कस्बे की आवासीय बस्तियोंं में मलबा घुस गया था। इससे विद्युत सबस्टेशन को भी क्षति पहुंची थी। कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा था। गदेरे में मलबा और बोल्डर जमा हो गए थे। पंती कस्बे के लोग प्रशासन से गदेरे से मलबा हटाने की लगातार गुहार लगा रहे थे। डीएम को समस्या बताई जिसके बाद एसडीएम पंकज भट्ट ने मौके का निरीक्षण किया।

पंती के मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग ने गदेरे में जेसीबी के जरिये मलबा हटाने का काम शुरू किया जो अभी तक जारी है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल ने बताया कि कि जल्द गदेरे से सारा मलबा हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें