फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने की प्रियंका गांधी से की मुलाकात, चुनाव रणनीति पर चर्चा

Thu, 28 May 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नई दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
ज्योति रौतेला ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। नई दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के कई मायने मतलब हैं।

इस बैठक में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, महिला कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने की योजनाएं, महिला शक्ति की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra:  धाम पहुंचने से पहले जाम ले रहा श्रद्धालुओं का इम्तिहान, तीन दिन के सफर में लग रहे दस दिन

प्रियंका गांधी ने विशेष रूप से आगामी चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। मुलाकात के उपरांत, ज्योति रौतेला ने बताया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों और संगठन के विस्तार पर निरंतर नजर बनाए हुए है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी पूरी एकजुटता के साथ तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें