फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: आशियाने के साथ जिंदा जल गईं बेजुबान मधुमक्खियां, प्लांट में लगी भीषण आग, 150 बॉक्स जलकर राख

Thu, 28 May 2026 02:57 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

छिद्दरवाला मधुमक्खी प्लांट में आग लगने से बेजुबान मधुमक्खियां आशियाने के साथ जिंदा जल गईं। प्लांट में भीषण आग लगने से 150 बॉक्स जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
मधुमक्खी प्लांट में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिद्दरवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मधुमक्खी प्लांट में आग लगने से करीब 150 बॉक्स जलकर राख हो गए। बड़ी संख्या में मधुमक्खियां भी जलकर मर गई है। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। जब छिद्दरवाला स्थित मधुमक्खी प्लांट से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी। प्लांट स्थानीय निवासी सुनीता नेगी के खेत में लगा हुआ था। प्लांट मालिक गोविंद पाल किसी काम से सहारनपुर स्थित अपने गांव गए थे।

बाल्टियों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोविंद को दी। ग्रामीणों ने बाल्टियों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते सारे बॉक्स जलकर राख हो गए। करीब सात बजे गोविंद मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि प्लांट के बगल में कुछ लोगों ने थर्माकोल में आग लगाई थी जिसकी लपटें प्लांट तक जा पहुंची और विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना से उसे लाखों का नुकसान हुआ है। करीब 150 बॉक्स जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां भी जलकर मर गई है।

ये भी पढे़ं...Chardham Yatra:  धाम पहुंचने से पहले जाम ले रहा श्रद्धालुओं का इम्तिहान, तीन दिन के सफर में लग रहे दस दिन

यह एक आकस्मिक विपदा है। मधुपालक की हर संभव मदद की जाएगी। पुन: व्यवसाय खड़ा करने के लिए विभाग पूरा सहयोग करेगा। - गिरीश डोभाल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड मौन पालन परिषद

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें