फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केदारनाथ की तर्ज पर महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का बनेगा मास्टर प्लान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 04 Dec 2022 09:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इससे दोनों ऐतिहासिक मंदिरों में यात्री सुविधाओं का सुनियोजित ढंग से विकास हो सकेगा। 

विज्ञापन


रविवार को महाराज ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान पर काम चल रहा है। केदारनाथ व बदरीनाथ में हर साल आने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Kedarnath: सिंगल यूज प्लास्टिक के बैग में पैक नहीं होगा बाबा केदार का प्रसाद, पैकेट पर लगेगा क्यूआर कोड
विज्ञापन


इस बार भी चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बना है। देहरादून जिले में हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है। यहां देश के कई राज्यों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर सरकार ने महासू देवता और जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर विकसित किया जाएगा।  
विज्ञापन


 पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान में आईएनआई एजेंसी की सेवाएं ली गई थी। महासू और जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान बनाने के लिए आईएनआई को सिंगल सोर्स के माध्यम से अनुमति देने की प्रक्रिया चल रही है। अनुमति मिलते ही इन दोनों मंदिरों का मास्टर प्लान के अनुसार विकास कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें