फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अयोग ने जारी किया लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम, यहां जानें इंटरव्यू सहित ये जरूरी अपडेट

Sat, 03 Jun 2023 02:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा पिछले साल 28 अगस्त को कराई गई थी। नायब तहसीलदार, उपकारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी अधिकारी, कर अधिकारी और खांडसारी निरीक्षक के पदों पर 507 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा परीणाम जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में कुल 628 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब जुलाई में इंटरव्यू होंगे।

विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा पिछले साल 28 अगस्त को कराई गई थी। नायब तहसीलदार, उपकारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी अधिकारी, कर अधिकारी और खांडसारी निरीक्षक के पदों पर 507 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें...Chamoli: भारत-चीन सीमा पर डेढ़ माह पहले टूटा पुल फिर शुरू, जोशीमठ में बीआरओ के 24 और पुलों का कार्य प्रगति पर

ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों पर 121 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। बताया कि सफल अभ्यर्थियों के लिए जुलाई माह में इंटरव्यू प्रस्तावित किए गए हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ मार्क्स संबंधी सूचना अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें