फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Love Jihad: युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के मामले में केस, सहेली के भाई ने कराई थी दोस्ती

Wed, 14 Jun 2023 07:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)

सार

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी अरमान अंसारी उसकी सहेली तमन्ना का भाई है। तमन्ना ने ही उसकी मुलाकात अरमान से करवाई थी। इसके बाद अरमान उससे मिलने स्कूल और उसके घर आने लगा था। आरोप है कि अरमान उस पर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालता था।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोईवाला क्षेत्र में समुदाय विशेष के एक और युवक पर हिंदू युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव डालने का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक उसकी सहेली का भाई है और सहेली ने ही उनकी दोस्ती करवाई थी। आरोप है कि युवक की बहन और मां भी उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव डाल रहे हैं।

विज्ञापन


डोईवाला कोतवाली में तीनों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी अरमान अंसारी उसकी सहेली केशवपुरी बस्ती निवासी तमन्ना का भाई है। तमन्ना ने ही उसकी मुलाकात अरमान से करवाई थी। इसके बाद अरमान उससे मिलने स्कूल और उसके घर आने लगा था। आरोप है कि अरमान उस पर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालता था।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता और उसके घर आकर झगड़ा करने और बदनाम करने की धमकी देता था। अरमान की मां और बहन तमन्ना भी उसे डरा धमकाकर उस पर धर्म परिवर्तन करने और अरमान से निकाह करने का दबाव बनाते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: 'मैं जा रही हूं, तुम दोनों...', दीवार पर खून से लिख नाबालिग ने की खुदकुशी, मुस्लिम युवक से था अफेयर
विज्ञापन


कोतवाल राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरमान अंसारी, उसकी बहन तमन्ना और मां के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें