शाहरुख के अंतराराष्ट्रीय गिरोह से संपर्क होने की आशंका
शाहरुख ने जिस तरह फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पेशेवर ढंग से युवती को अपने चंगुल में फंसाया और उससे शादी करने की फिराक में था उससे पुलिस को शाहरुख के अंतरराष्ट्रीय गिरोह से संपर्क होने की आशंका है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में भी कहा है कि शाहरुख इससे पहले भी कई लड़कियों से झूठ बोलकर संबंध बना चुका है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही यदि अंतरराष्ट्रीय गिरोह से आरोपी को रुपये की फंडिंग हो रही है तो इस मामले की जांच भी की जाएगी।
युवती से विवाह करने के लिए पत्नी को छोड़ने की फिराक में था शाहरुख
एसएसपी ने बताया कि शाहरुख शादीशुदा है। वह युवती से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए भी तैयार था जबकि युवती उसके साथ बिल्कुल भी संबंध नहीं रखना चाहती थी।
घर में सीसीटीवी लगवाते समय बरतें सावधानी
आज के दौर में स्वयं व सामान की सुरक्षा करने के लिए अधिकतर लोग अपने घरों में सीसीटीवी लगवाते हैं लेकिन सीसीटीवी लगवाने से पहले लोगों को उससे जुड़े नियम पता होने चाहिए अन्यथा कोई आपकी गोपनीयता भंग कर आपको ब्लैकमेल कर सकता है। इसके अलावा तमाम तरह के आरोप भी लग सकते हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने समय जो मैकेनिक आते हैं उनसे कैमरे लगवाने के बाद आपको जो पासवर्ड और आईडी मिलती है उसे तुरंत बदलकर आप अपने हिसाब से नया पासवर्ड और आईडी बना लें। एक निश्चित अंतराल के बाद पासवर्ड को बदलते रहें। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी इस मामले में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।