नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी एवं पब्लिक स्कूलों में नए सत्र 2020-21 में मुफ्त दाखिले के लिए शनिवार को छह जनपदों की ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इसमें 6027 बच्चों का चयन किया गया है। आरक्षित 20,260 के सापेक्ष केवल 11,262 ऑनलाइन आवेदन जमा हुए थे।
राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गयी। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि चयनित बच्चों की सूची जनपदों के उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 31 अगस्त को चस्पा की जाएगी।
बच्चों को उनके चयन की सूचना एसएमएस के माध्यम से उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर भेजी गई है। अभिभावक चयन की जानकारी वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्यं//222.ह्म्ह्लद्ग121ष्-ह्वद्मस्र.द्बठ्ठ के परिणाम विकल्प में जाकर प्राप्त कर सकते हैं। लाटरी प्रक्रिया के दौरान प्रारंभिक शिक्षा के अपर निदेशक वीएस रावत, समग्र शिक्षा के प्रशासनिक अधिकारी मदन मोहन जोशी, इण्डस एक्शन संस्था के प्रमुख हितेश कुकरेजा एवं समन्वयक सुनील भट्ट आदि मौजूद रहे।
कहां के कितने बच्चे
जिला सीटें आरक्षित सीटें पंजीकरण चयनित बच्चे
अल्मोड़ा 217 1229 358 251
चमोली 170 742 162 146
देहरादून 635 4533 5182 2089
हरिद्वार 436 4254 1076 615
नैनीताल 381 2865 1379 1029
यूएस नगर 660 6637 3105 1897