फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सबसे लंबे पुल से केदारनाथ धाम के दर्शन होंगे आसान

Wed, 07 Oct 2015 09:50 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आने वालों के लिए राहत की खबर है। सोन गांव में उत्तराखंड का सबसे लंबा पुल बनेगा। इससे श्रद्धालु कुमाऊं मंडल या गढ़वाल की तरफ से आसानी से धाम तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन


सोन गंगा और मंदाकिनी नदी पर इस पुल के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने 90 करोड़ रुपए के बजट को हरी झंडी दे दी है। यहां मजबूत पुल न होने से सोन गंगा और मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ने पर श्रद्धालुओं को दिक्कत होती थी।

वर्ष 2013 की आपदा के बाद यह पुल दो बार बह जाने से केदारनाथ यात्रा बाधित होती थी। जहां यह पुल बनाया जा रहा है वहां सोनगंगा और मंदाकिनी नदी का मिलन होता है।
विज्ञापन


आपदा केबाद यहां सोनगंगा और मंदाकिनी के संगम क्षेत्र सोन प्रयाग गांव में पुल की जरूरत महसूस की जा रही थी। यहां 750 मीटर लंबे पुल की कार्ययोजना बनाई गई थी जिसे मंजूरी मिल गई है।

इस पुल (एलीवेटेड कॉरीडोर) केबन जाने से बारिश में नदियों के उफन पर भी आवागमन बाधित नहीं होगा और किसी भी हादसे के दौरान बचाव कार्यों में आसानी होगी।

सोन प्रयाग और मंदाकिनी केसंगम पर बनने वाला पुल उत्तराखंड का सबसे लंबा पुल होगा। इसके लिए 90 करोड़ बजट की मंजूरी हो गई है। काम जल्दी शुरू किया जाएगा। दो-सवा दो साल में यहां पुल दो बार बह चुकेहैं।
विज्ञापन

- पीके मौर्या, परियोजना निदेशक, उत्तराखंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें