आज पूर्व विधायक भाजपा में होंगे शामिल
पार्टी सदस्यता अभियान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार को पार्टी में बड़ी जॉइनिंग होगी, जिसमें पिछली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वालों के साथ कई पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस के खाली होने के सवाल पर कटाक्ष किया कि जिस तरह देवभूमि ऐतिहासिक कानून लाकर देश में नजीर पेश कर रही है, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। लिहाजा कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड होना अब निश्चित है।
प्रत्याशियों में देरी को लेकर कांग्रेस पर किया तंज
भट्ट ने कांग्रेस में प्रत्याशी तय करने में हो रही देरी पर चुटकी ली। कहा कि हालांकि यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन मुझे विश्वास है शीघ्र ही जमानत जब्त होने वाले नाम भी सामने आ जाएंगे। क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव के परिणाम को बखूबी समझ रहे हैं। यही वजह है कि मैं नहीं लडूंगा की लड़ाई चल रही है।