- एअर स्ट्राइक के बाद मतदाताओं ने राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया।
- एअर स्ट्राइक के कुछ ही दिनों बाद उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होना भी भाजपा के पक्ष में रहा।
- कपड़ा राज्य मंत्री को प्रत्याशी बनाने का फैसला सही रहा। टम्टा खासे सक्रिय रहे और लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहे।
- इस सीट पर सीएम से लेकर अन्य नेताओं ने फोकस किया, मोदी का समर्थन भी यहां खासा रहा।
-भाजपा ने बेहतर सांगठनिक क्षमता का परिचय दिया।
यह रहे कांग्रेस की हार के कारण
- कांग्रेस संगठन के रूप में सक्रिय नहीं हो पाई।
- कांग्रेस अपने प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में स्टार प्रचारकों को मैदान में नहीं उतार पाई, हालांकि यहां राहुल की एक रैली हुई थी।