आज सुबह देहरादून, हरिद्वार, चमोली, अल्मोड़ा के कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, गढ़वाल के कुछ इलाकों में बारिश और कुमाऊं के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून और मसूरी में कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे भी हो सकती है।