फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना लॉकडाउन : ई-लर्निंग एप तैयार कर रहा है मुक्त विवि, वीडियो कांफ्रेंसिंग से बुलाई बैठक

Sat, 02 May 2020 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : logo
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ई-लर्निंग एप तैयार कर रहा है। विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने आईसीटी विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक ली।

विज्ञापन


बैठक में विवि के कुलसचिव भरत सिंह, आईसीटी निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश चंद्र रयाल और विशेषज्ञ एवं इंजीनियर्स शामिल हुए। कुलसचिव भरत सिंह ने कहा कि जल्दी ही विवि कुलपति के निर्देशन में आईसीटी की मदद से ई-लर्निंग एप तैयार करने जा रहा है।

इस एप पर सभी अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। छात्र इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा कराने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन


बैठक में आईसीटी प्रभारी डॉ. जितेंद्र पांडे, इंजीनियर्स जितेंद्र द्विवेदी, राजेश आर्य, विनीत पौरियाल, राजेंद्र गोस्वामी, मोहित रावत, बालम दफौटी, डॉ. रंजू पांडे, विश्वविद्यालय परिसर देहरादून से डॉ. सुभाष रमोला और नरेंद्र जगूड़ी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें