आलोक पांडे ने कहा कि पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 10 जून को घोषित किया गया था। लेकिन इस बार प्रयास किया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि कॉपी की जांच किए जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाएं कब होंगी, इस बारे में छात्रों और परीक्षा केंद्रों को 10 दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा।
विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शेष परीक्षा कराने को लेकर प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों की सूचना मांगी है। सचिव डॉ. नीता तिवारी की ओर से समस्त सीईओ को पत्र लिखा गया है।