फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : इसी माह हो सकती हैं उत्तराखंड बोर्ड की स्थगित परीक्षाएं

Fri, 08 May 2020 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं इसी महीने हो सकती हैं। वहीं बोर्ड का रिजल्ट भी 10 जून से पहले घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक आलोक पांडे के मुताबिक विभाग की ओर से इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 23, 24 और 25 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। 


शिक्षा महानिदेशक आलोक पांडे के मुताबिक शेष रह गई परीक्षाओं को लेकर विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। लेकिन स्थिति 17 मई के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

10 दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा

आलोक पांडे ने कहा कि पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 10 जून को घोषित किया गया था। लेकिन इस बार प्रयास किया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कॉपी की जांच किए जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाएं कब होंगी, इस बारे में छात्रों और परीक्षा केंद्रों को 10 दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा।

विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शेष परीक्षा कराने को लेकर प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों की सूचना मांगी है। सचिव डॉ. नीता तिवारी की ओर से समस्त सीईओ को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें