फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: अबूधाबी से लौटे युवक को आइसोलेशन वार्ड में भेजा, परिवार को भी किया क्वारंटीन

Thu, 02 Apr 2020 01:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना वायरस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

टिहरी जिले के जाखड़ी धार तहसील के एक गांव के युवक को आज सुबह पांच बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उक्त युवक 21 मार्च को अबूधाबी से लौटा था। उसके परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


हिंडोलाखाल के स्वास्थ्य  व पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि एक युवक कहीं बाहर से गांव में आया है। जिस पर स्थानीय टीम रात लगभग 11 बजे गांव पहुंची। जहां उससे ट्रेवल हिस्ट्री पूछी गई। युवक ने बताया कि वह 21 मार्च को अबूधाबी से वापस लौटा।

22 को जनता कर्फ़्यू के दिन वह गांव आया। टीम पूरी एतिहात के साथ उसे मेडिकल कॉलेज ले आई। चिकित्सकों के अनुसार युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। वह सामान्य है। 27 मार्च को युवक ने अस्पताल में अपनी स्क्रीनिंग भी करवाई थी। जिसमें रिपोर्ट नार्मल थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बटालियन और सैन्य अस्पताल के 30 लोगों के सैंपल भेजे

उल्लेखनीय है कि रविवार को एक सूबेदार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह दस मार्च को राजस्थान से छुट्टी पूरी कर चकराता स्थित टू-टू बटालियन में पहुंचे थे।

24 मार्च को सूबेदार की तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल देहरादून रेफर किया। सूबेदार के संपर्क में आए बटालियन के जवानों, अफसरों, सैन्य अस्पताल के स्टाफ समेत 30 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन सभी लोगों की हालत सामान्य है, लेकिन गाइडलाइन के मुताबिक एहतियातन उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 80 जवानों और अफसरों को एहतियातन क्वारंटीन किया गया है। वे सभी भी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें