बागेश्वर में लोग अब लॉकडाउन में छूट की अवधि में जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। बैकों, राशन, सब्जी की दुकानों में भी भीड़भाड़ नहीं देखी जा रही है।
शनिवार को भी बाजार का नजारा पिछले दिनों की तरह ही था। लोग जरूरी सामान के लिए बाहर निकले। राशन और सब्जी की दुकानों में भी भीड़ नहीं देखी गई। लोग जरूरत का सामान ही खरीद रहे हैं। बैंकों में भी कम ही लोग लेनदेन के लिए पहुंचे।
जनधन खातों में पड़ी रकम की निकासी के लिए लोगों के न पहुंचने के पीछे ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय के लिए यातायात साधनों का बंद होना कारण है। बैंकों में लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद ही लोगों की आमद की उम्मीद जताई जा रही है।