फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : महिला हिंसा पर अंकुश लगाने को नई पहल, व्हाट्सएप नंबर जारी

Thu, 23 Apr 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने शुरू की सुविधा
  • जिला कार्यक्रम अधिकारी ने देर शाम जारी किया नंबर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों को देखते हुए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने यह नंबर जारी किया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन के समय हिंसा पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए महकमे ने एक और नई पहल की है।

अब तक हिंसा पीड़ित महिलाएं राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर अपनी समस्या के बारे में बताती थीं, अब व्हाट्सएप्प नंबर 9411314257 जारी किया है।

विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद तुरंत मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

इस नंबर पर मैसेज कर या आवेदन भेजते ही पीड़ित महिला को मदद मिलेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए व्हाट्सएप नंबर जारी करने का निर्णय लिया गया, ताकि उन्हें तत्काल मदद मिल सके।

उन्होंने नंबर जारी करने के बाद स्टाफ को उसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से नंबर पर शिकायतें आनी शुरू हो जाएंगी। साथ ही शिकायत मिलने के बाद तुरंत मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें