दूसरी ओर, जो छात्र सीएस एग्जाम के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं, वह अपने परीक्षा केंद्र में एक मई तक बदलाव कर सकते हैं। अपना नजदीकी परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।
हालांकि प्रत्येक बदलाव के लिए छात्रों को 250 रुपये फीस भी जमा करानी होगी। यह फीस डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से जमा कराई जा सकती है। इसके अलावा केनरा बैंक के माध्यम से भी फीस जमा कराई जा सकती है।