फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : विधानसभा और सचिवालय से शुरू हुआ कामकाज, जरूरी कार्यों को तेजी से निपटाने के दिए निर्देश

Sat, 18 Apr 2020 12:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड 19 बीमारी की रोकथाम को लगाए गए लॉकडाउन के दौरान बंद रहा विधानसभा सचिवालय शुक्रवार को खुल गया। 25 मार्च को बजट सत्र के आयोजन के बाद पहली बार विधानसभा में कुछ चहल-पहल नजर आई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी विधानसभा पहुंचे और इस दौरान उन्होंने अपने कार्यों को निपटाया। उन्होंने सचिव विधानसभा जगदीश चंद के साथ लंबित कार्यों के निस्तारण को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने अत्यंत महत्व के कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सिर्फ आवश्यक सेवाओं के स्टाफ को ही बुलाया जाए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंत्रिपरिषद ने राज्य सचिवालय खोलने और विधानसभा में मंत्रियों के बैठने का निर्णय लिया था। इस फैसले के बाद स्पीकर ने भी विस सचिवालय में अनुसचिव व उनसे ऊपर के अधिकारियों को कार्यालय आकर लंबित कार्य निपटाने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा में सभी अधिकारी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यालय में मौजूद रहे। विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वार पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सैनिटाइज कर थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है।

सभी कार्यालय कक्ष एवं परिसर का सैनिटाइज करवाया जा रहा है। सामाजिक दूरी का पालन करने और अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। अग्रवाल ने कहा कि कार्यालय खुल जाने से धीरे-धीरे कार्य व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। उन्होंने सचिवालय एवं विधानसभा खुलवाए जाने पर सरकार के फैसले का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा खुली, मंत्रियों ने निपटाया काम

लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को विधानसभा खुलने पर प्रदेश के चार मंत्री अपने दफ्तरों में पहुंचे। मंत्रियों ने अपने कुछ काम निपटाए और फोन पर लोगों से बात भी की। लॉकडाउन के बाद से ही विधानसभा में पसरा सन्नाटा शुक्रवार केे चार मंत्रियों के पहुंचने पर टूटा। संसदीय कार्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वन मंत्री हरक सिंह शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे। मंत्रियों के साथ ही उनका स्टाफ भी विधानसभा पहुंचा। मंत्रियों ने अपने कक्षों मेें सरकारी काम काज भी निपटाया और फोन पर भी लोगों से बात की।

हरक बृहस्पतिवार भी पहुंचे थे विधानसभा, शुक्रवार को दो घंटे रहे
वन मंत्री हरक सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा पहुंचकर वन से संबंधित मामलों को निपटाया। उन्होंने बताया कि वे बृहस्पतिवार को भी विधानसभा पहुंचे थे। हरक ने वन विभाग से संबंधित कई मामलों में अधिकारियों से भी बात की।

मदन कौशिक बोले, स्थिति पर रख रहे हैं निगाह
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार लॉकडाउन के दौरान रियायतों पर विचार कर रही है लेकिन सोशल डिस्टेंस को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। कुछ देर विधानसभा में रहने के बाद मदन कौशिक दूरदर्शन केंद्र में अपने एक कार्यक्रम के लिए निकल गए।

सुबोध उनियाल ने बिताया खासा वक्त
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने दोपहर बाद तक का समय विधानसभा को दिया। सुबोध ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद किसानों को कई स्तर पर रियायत दी जानी है। किसानों की समस्याओं पर सरकार लगातार फीड बैक ले रही है।

महाराज ने जताई चिंता, चार धाम यात्रा पर रहा फोकस
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा में मिले समय का उपयोग चार धाम यात्रा से संबंधित मामलों को सुलझाने के लिए किया। विधानसभा पहुंचे मीडिया कर्मियों से भी महाराज ने खुलकर बात की और कहा कि चार धाम यात्रा को पटरी पर लाने के लिए भी सरकार की ओर से कोशिश हो रही है। कोई भी फैसला सोशल डिस्टेंस और लॉकडाउन को देखते हुए ही लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें