फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: रुद्रपुर में नगर निगम कर्मियों को मिले पीपीई किट  

Wed, 08 Apr 2020 02:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • क्वारंटीन व संक्रमित स्थानों पर छिड़काव करने वाले कर्मियों को मिलेंगे किट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के सैनिटाइज अभियान के तहत ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के लिए पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स) किट उपलब्ध हो गए हैं। अभी इन किट का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण के चलते सील किए गए स्थानों, क्वारंटीन और आइसोलेशन वार्डों में छिड़काव करने वाले कर्मचारी करेंगे।

विज्ञापन

 

कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को रुद्रपुर नगर निगम की टीम सभी 40 वार्डों को सैनिटाइज करने के साथ ही अस्पतालों, आइसोलेशन, क्वारंटीन आदि में भी स्प्रे कर रही है। ऐसे में स्प्रे करने वाले नगर निगम कर्मियों के भी संक्रमित होने की आशंका है।

इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने स्प्रे अभियान में शामिल कर्मचारियों के लिए पीपीई किट उपलब्ध करा दी है। लेकिन अभी फ़िलहाल क्वारंटीन, आइसोलेशन और सील किए गए क्षेत्रों में छिड़काव करने वाले कर्मचारी ही किट का इस्तेमाल करेंगे। सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने कहा कि नगर निगम में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें