- बीरपुर पुलः इस पुल के निर्माण का अंतिम दौर है, जिसे एक सप्ताह से भी कम में पूरा कर लिया जाएगा।
- दुलारा नदी पुलः इस पुल पर अब फनिशिंग कार्य बचा है, जो कि दो चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
- कालीदास कॉलोनी रोडः पिछले दिनों यहां काम करने में तमाम बाउंड्री वॉल गिर गई थी, इन्हें ठीक कराया जाना है।
- पैचिंग वर्कः जिले में दो दर्जन से अधिक छोटी बड़ी सकड़ों पर पैचिंग वर्क होना है, जो कि एक सप्ताह से भी कम समय में होना है।
मसूरी पार्किंग और लोनिवि का तर्क
मसूरी पार्किंग का काम लंबा चलना है। लेकिन, यहां सैकड़ों मजदूर छोटे-छोटे कमरों में रह रहे हैं। ऐसे में लोनिवि का तर्क है कि यदि यह काम शुरू किया जाता है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी पहले से बेहतर हो सकेगा। क्योंकि, ये सभी मजदूर यहां ठहरे हैं। यहां से न कोई बाहर गया है और न ही कोई अंदर आया है। लिहाजा, यहां संक्रमण का खतरा न के बराबर है।