पुलिस और प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद लोग बेवजह सड़कों पर घूमते मिल जाते हैं। जिले में अन्य थानों में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और लोगों की गिरफ्तारी भी हो रही है।
पुलिस एक्ट में 466 लोगों का चालान किया जा चुका है। कार्रवाई के मामले नेहरू कॉलोनी और डोईवाला में सबसे ज्यादा हैं।
डीआईजी अरूण मोहन जोशी का कहना है कि चकराता और त्यूनी की स्थिति जिले के दूसरे थानों से बिल्कुल अलग है। इन इलाकों में अपराध सबसे कम है। यहां लोगों कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन कर रहे हैं। अन्य इलाकों में भी पुलिस किसी तरह की कार्रवाई के पक्ष में नहीं है, लेकिन नियमों का पालन कराने के लिए यह जरूरी है।