पुलिस ने ग्राम मलसी में ड्रम फैक्ट्री के पास मौलाना रईस अहमद को पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने बताया कि वह ग्राम मैनाठेर मुरादाबाद का निवासी है। ग्राम भमरौला की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए उसे ग्राम प्रधान ने बुलाया था। यहां तक पहुंचने में ग्राम प्रधान और एक अन्य युवक ने उसकी मदद की।
एसआई बुधानी ने बताया मौलाना के साथ ही प्रधान सारिक जान और जियाउर्रहमान पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दो नामजदों को धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया। एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मौलाना का सैंपल लेकर जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।
पुलिस ने मलसी और भमरौला गांव के 563 ग्रामीणों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा ग्रामीणों से अनुरोध किया जा रहा है कि मौलाना के सैंपल रिपोर्ट आने तक अपने घरों में सुरक्षित रहें।
एसआई नवीन बुधानी ने बताया कि आला अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया। मौलाना ग्राम मलसी होते हुए भमरौला पहुंचा था।
बार्डर सील तो कहां से आया मौलाना
लॉकडाउन के बाद जिले के बॉर्डर सील होने के साथ ही पुलिस 24 घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद है। इसके बाद भी मौलाना का तीन दिन पहले मुरादाबाद से मस्जिद में पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है।
सूचना मिलने के 30 मिनट बाद पकड़ा मौलाना
यूपी से मौलाना के मस्जिद में आते ही पुलिस टीम में खलबली मच गई। मौलाना को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दे दी। सूचना के 30 मिनट बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया।