फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : मात्र चार घंटे में एक्टिवेट हुआ पंतनगर एयरपोर्ट, नीदरलैंड के कैंसर मरीज को दिल्ली भेजा

Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
File Photo - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद 25 मार्च से विमानों की आवाजाही बंद होने से ठप पड़ा पंतनगर एयरपोर्ट जिला प्रशासन से आपातकालीन सूचना मिलने पर मात्र चार घंटे में एक्टिवेट हो गया।

विज्ञापन


शनिवार को एयरपोर्ट प्रबंधन ने आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से एयर एंबुलेंस बुलाकर नीदरलैंड के कैंसर पीड़ित पर्यटक को दिल्ली रवाना किया।

नीदरलैंड से गोन्सन एंटोनियस (70) पुत्र स्व. फ्रांसिस कुछ दिन पूर्व टूरिस्ट वीजा पर नैनीताल के हैड़ाखान आश्रम पहुंचे थे।

विज्ञापन

कोविड-19 टेस्ट जांच में रिपोर्ट निगेटिव

यहां गोन्सन की तबियत बिगड़ने पर उन्हें आश्रम के वीएस राना ने 20 अप्रैल को हल्द्वानी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

रिपोर्ट में गोन्सन के कैंसर पीड़ित होने की पुष्टि पर जिला प्रशासन ने डच दूतावास सहित गृह मंत्रालय को सूचना दी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग केे कोविड-19 टेस्ट जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गृह मंत्रालय की संस्तुति पर डीएम की अनुमति मिलते ही डच पर्यटक को जेट एयरवेज की एयर एंबुलेंस से शनिवार दोपहर दिल्ली भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें