लोगों को राशन, दूध, ब्रेड समेत जरूरत का अन्य सामान उपलब्ध करा रहे दुकानदारों को कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है। पूरे दिन सैकड़ों लोग उनके पास सामान लेने आते हैं, जिनमें से कई रुपये और सामान के लेनदेन के दौरान उनको छू भी जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा तो है लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में दुकानदार लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रहे हैं। कुछ दुकानदार मजबूरी के चलते भी दुकानें खोल रहे हैं ताकि उनका भी घर परिवार चलता रहे। अमर उजाला टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में राशन की दुकान चलाने वाले दुकानदारों से बातचीत की।