फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : किसानों को राहत, बीज की नई दरें निर्धारित, आदेश जारी

Tue, 21 Apr 2020 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • तराई बीज विकास निगम ने की थी तीन से चार गुना बढ़ोत्तरी की तैयारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने खरीफ बीजों की नई दरें तय कर दी है। सोमवार को कृषि विभाग ने बीजों की नई दरों का आदेश जारी कर दिया। तराई बीज विकास निगम ने खरीफ फसलों के बीजों की दरों में तीन से चार गुना तक बढ़ोत्तरी की थी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी से लॉक डाउन के चलते किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने प्रमाणित बीजों की बढ़ाई गई दरों को स्थगित कर दिया। कृषि निदेशक गौरी शंकर ने सभी जिलों को नई दरों पर किसानों को प्रमाणित बीज का वितरण करने का आदेश जारी कर दिया।

वहीं, सरकार ने बीजों पर दी जाने वाली सब्सिडी को 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 75 प्रतिशत करने का फैसला भी लिया है। कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट में किसानों को बीजों के दाम न बढ़ने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीज की नई निर्धारित दरें

बीज निर्धारित दरें - (प्रति क्विंटल रुपये में)
धान बीज मोटा - 3704
धान बीज मध्यम - 3728
बासमती - 5302
धान बीज पर्वतीय प्रजाति - 3684
उड़द - 8470
सोयाबीन - 6390
काला भट्ट - 8058
मंडुवा-  5836
गहत - 16435
मक्का - 4296
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें