फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के दिए आदेश

Mon, 13 Apr 2020 10:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बनभूलपुरा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह आदेश रविवार को बनभूलपुरा में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए आज सोमवार को दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव और सचिव गृह को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि स्थिति नियंत्रित होने तक वहां पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और गृह सचिव नितेश झा को हालात को नियंत्रित करने के लिए कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए।

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि किसी भी हालात में स्थिति को नियंत्रण में रखना है। कोई भी सख्त कदम उठाना पड़ेगा तो उठाएंगे। जनता से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करे। धर्म गुरु लोगों को समझाएं। बनभूलपुरा में रविवार को जो घटना हुई वो चिंता बढ़ाने वाली है। हजारों की भीड़ घरों से बाहर आ गई। ऐसे में कर्फ्यू लगाना बेहद जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोरोना हॉटस्पॉट बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया था। इस दौरान लोगों ने कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध किया था।

टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

जमात में शामिल क्षेत्र के सात लोग कोरोना संक्रमित

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे इस क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची थी। लेकिन तभी वहां लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया।

मोहल्ले के लोगों ने टीम को बाहर जाने के लिए कहा। टीम और क्षेत्रवासियों में गहमागहमी हुई। वहां दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ था।

देहरादून के बाद प्रशासन ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटकर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र के जमात में शामिल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुरादाबाद में भर्ती पांच कोरोना संक्रमित मरीज भी इसी क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें