फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: झूठी अफवाह फैलाने पर देवप्रयाग में एक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Apr 2020 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

झूठी अफवाह फैलाने को लेकर प्रताप सिंह पुत्र दलीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहसीलदार सब्बल सिह कठैत ने बताया कि टकोली निवासी प्रताप सिंह के द्वारा कंट्रोल रूम में फोन करके दो महीने से राशन नहीं मिलने की सूचना दी गई। कहा गया कि जिससे उनके मजदूर भूख से तड़प रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना पाकर जब खाद्य निरीक्षक योगेंद्र द्वारा इस शिकायत की जांच की गई तो टकोली में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। और न ही उनके पास कोई मजदूर पाया गया। जिसके बाद इस मामले में तहसील प्रशासन ने अफवाह फैलाने के आरोप पर उक्त व्यक्ति पर धारा 177/182 भारतीय दंड सहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


साथ ही झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें