बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक युवक के घर में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले पूरा घर जलकर राख हो गया। इससे परिवार को दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
बीते सोमवार की देर शाम फुलसुंगा निवासी शिवशंकर के टीनशेड घर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिवार ने घर से भागकर जान बचाई। साथ ही इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी।
जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची घर जलकर राख हो गया। एफएसओ रामधारी यादव ने बताया आग से घर में रखी खाद्य सामग्री समेत बाइक, साईकिल, बर्तन, बिस्तर, कूलर, फ्रिज जल गया। जिससे परिवार को दो लाख 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।